Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशढांड : मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक ऐतिहासिक...

ढांड : मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक ऐतिहासिक : कृष श्योकंद

 

 कहा : मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे

 इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 1 जून । भाजपा ढांड मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है और एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। भाजपा ने संकल्प पत्र में जो भी संकल्प लिए हैं उन्हें भाजपा सरकार ने सिद्धि तक पहुंचाने का काम किया है। गांव जाजनपुर में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने को संकल्प से सिद्धि तक मनाने का निर्णय लिया है। मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के जरिए बीजेपी मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को कार्यक्रमों व अभियानों के जरिए घर-घर तक पहुंचाएगी। भाजपा नेता कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अब मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इन 11 सालों में दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और हमारी सेना के शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा है। भाजपा ढांड मंडल उपाध्यक्ष कृष श्योकंद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने दुश्मन के आतंकी ठिकानों को उसके घर में ही ध्वस्त करने का काम किया है। विश्व पटल पर भारत की विजय पताका फहरा रही है। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य देश के हर क्षेत्र पूरा होगा और हर वर्ग की तरक्की के लिए काम किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments