कहा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक वर्ग खुश
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 8 जून। भाजपा कैथल जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सुशासन व्यवस्था से देश व प्रदेश का हर नागरिक खुश है। मोदी सरकार ने 11 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। 11 साल में लिए गए संकल्पों को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में ताकतवर देश के रूप में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि आज दुनिया के देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े है। यहां बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार भी मोदी सरकार के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग का बिना भेदभाव किए कल्याण कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक वर्ग खुश नजर आ रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए सभी वर्गो के कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई योजना लागू की हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो भी वायदे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि भारत के नेतृत्व का डंका दुनिया में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का कमाल है कि भारत दुनिया की चौथी आर्थिक ताकत बना है। अब सभी देश भारत के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की नई ऊंचाइयां छू रहा है। पिछले 11 वर्ष केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, गरीब कल्याण और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को एक नई पहचान मिली है।


