कहा : ट्रिपल इंजन की सरकार करवा रही है तीन गुना गति से विकास
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 7 जून। भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है और प्रदेश में तीन गुना गति से विकास कार्य हो रहे है। भाजपा सरकार लगातार विकास कर रही है। विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को देश व प्रदेश का हर नागरिक सहयोग की आहुति डालकर पूरा करेंगे। विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा की अहम भूमिका होगी। कस्बे में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजेंद्र मैहला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के 11 वर्ष गौरवशाली रहे है और सरकार हर वर्ग के उत्थान में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। 2014 के बाद मोदी सरकार ने रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए है। पी.एम. मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व बदलाव आया और मोदी सरकार के कार्यकाल में 11 सालों में भारत मजबूत और शक्तिशाली हुआ है। भाजपा नेता विजेंद्र मैहला ने कहा कि मोदी सरकार ने जहां आतंकवाद पनपा उसे मिट्टी में मिलाकर नामोनिशान मिटाया है। आतंकवाद का भारतीय सेवा ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के शौर्य व पराक्रम पर समूचे देश को गौरव है। देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को एम.एस.पी. का वादा दिया और किसानों की फसलों का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। किसान सम्मान निधि योजना सहित अनेक किसान हित में लागू योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसान भाजपा राज में खुशहाल है।