कहा : नायब सरकार हरियाणा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध..
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 4 जून। भाजपा कैथल जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि विकसित हरियाणा का संकल्प लेकर चल रही प्रदेश की नायब सरकार हरियाणा के चहुंमुखी विकास में जुटी है। आए दिन विकास कार्य प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास के प्रति नायब सोच की बदौलत हरियाणा में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। प्रदेश में चारों तरफ करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का आगाज हो रहा है। कस्बे में बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि नायब सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चंडीगढ़ सहित प्रदेश के हर जिले में लोगों का हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर निदान करने की मुख्यमंत्री की कार्यशैली लोगों के दिलों में बस चुकी है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार हरियाणा को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए हर क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र परिवारों के घर द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा ने संकल्प पत्र में जो भी संकल्प लिए हैं उन्हें भाजपा सरकार ने सिद्धि तक पहुंचाने का काम किया है। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने को संकल्प से सिद्धि तक मनाने का निर्णय लिया है। मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के जरिए भाजपा मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को कार्यक्रमों व अभियानों के जरिए घर-घर तक पहुंचाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इन 11 सालों में दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और हमारी सेना के शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा है।


