Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशतिरंगा यात्रा अपने सैनिकों और राष्ट्र के साथ खड़े रहने का एक...

तिरंगा यात्रा अपने सैनिकों और राष्ट्र के साथ खड़े रहने का एक संकल्प : गौरव पाडला

बोले :  ऑपरेशन सिंदूर हमारे स्वाभिमान, शौर्य और नए भारत का संकल्प

 इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 18 मई । हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि देश के शौर्य और आत्मगौरव का प्रतिक ऑपरेशन सिंदूर हमारे वीर सैनिकों की अदम्य साहस की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसी गौरव पूर्ण को समर्पित करते हुए प्रदेश भर में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि देश भक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत की एकता, अखंडता और सेना के पराक्रम को नमन किया है। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से समूचा प्रदेश गंूज उठा। अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं सदैव अपने वीर सैनिकों और राष्ट्र के साथ अडिग खड़े रहने का एक संकल्प था। देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो पराक्रम दिखाया है, वह पूरी दुनिया ने देखा है। भारत की इस जीत पर सभी देशवासियो को गर्व है। गौरव पाडला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। पूरे देश व प्रदेश में सेना के पराक्रम की चर्चा है। यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है। भाजपा नेता गौरव पाडला ने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर हमारे स्वाभिमान, शौर्य और नए भारत का संकल्प है। इससे जहां भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया जा रहा है, वहीं पहलगाम और संघर्ष के दौरान वीरगति के प्राप्त हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। ऑपरेशन सिंदूर पर निकाली गई यह तिरंगा यात्रा कोई सैन्य अभियान नहीं बल्कि सभी सामाजिक संगठनों की ओर से देश भक्ति और हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments