तिरंगे झंडे के साथ सेल्फी लेकर करें वेबसाइट पर अपलोड : डीसी प्रशांत पंवार
कैथल,10 अगस्त:डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि 11 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत 11 अगस्त को महिला एवं बाल विकास व पंचायत विभाग द्वारा, 12 अगस्त को शिक्षा विभाग व तकनीकी शिक्षा द्वारा, 13 अगस्त को खेल विभाग द्वारा व 14 अगस्त को पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।डीसी ने बताया कि चार दिनों में आयोजित होने वाली हर घर तिरंगा यात्रा जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी जिला वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत तिरंगे झंडे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।

