Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशदक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रारंभिक मतदान शुरू

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रारंभिक मतदान शुरू

 सोल, 29 मई  । दक्षिण कोरिया में तीन जून को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार

को प्रारंभिक मतदान शुरू हो गया।

द. कोरिया में प्रारंभिक मतदान को 2013 में अपनाया गया था और पहली बार 2014 के स्थानीय

चुनाव में इसे लागू किया गया था। प्रारंभिक मतदान शुक्रवार तक यानी दो दिन तक चलेगा। यहां के

44,391,871 पात्र मतदाताओं में से जो चुनाव के दिन से पहले मतदान करना चाहते हैं, उन्हें

स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक देश भर के 3,568 मतदान केंद्रों पर

मतदान करने की अनुमति होगी।

प्राप्त सुबह 9:00 बजे प्रारंभिक मतदान 3.55 प्रतिशत था जो 2024 में संसदीय चुनाव के लिए 2.19

प्रतिशत के पिछले उच्च स्तर से अधिक है। यह 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रारंभिक मतदान से भी

अधिक है। उस समय यह 2.14 प्रतिशत था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments