Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदस साल से भाजपा सरकार ने शकुनी के चौसर की तरह फांस...

दस साल से भाजपा सरकार ने शकुनी के चौसर की तरह फांस कर हरियाणा को चौतरफ़ा शोषण किया है :रणदीप सिंह सुरजेवाला

इस इलाके समेत पूरे हरियाणा की तकदीर बदलने का समय आ गया है : चौधरी बीरेंद्र सिंह 
नरवाना में कांग्रेस की परिवर्तन रैली में उमड़ा जनसैलाब..
नरवाना : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह चुनाव सत्ता
परिवर्तन का ही नहीं,बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। आम नागरिक की रोजी रोटी बचाने का चुनाव है,बेरोजगारी पर काबू पाने का चुनाव है।गृहणियों पर पड़ रही महंगाई की मार से छुटकारा पाने का चुनाव है। महंगाई के कारण रोजी रोटी का निवाला छीन चुका है। देश का युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। प्रदेश के लाखों युवा कच्ची नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। यह चुनाव खेती, मजदूरी और आढतबचाने का चुनाव है।सुरजेवाला रविवार को शहर की कपास मंडी में परिवर्तन रैली में बोल रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में लोगों का जीना दुभर कर दिया। बेरोजगारों के साथ निरंतर मजाक होता रहा। पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं की जिंदगी बर्बाद की दी। प्रदेश में 47 बार पेपर लीक हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार फार्म भरवाने के नाम पर एक हजार करोड रूपये इकटठे कर चुकी है। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा जजपा का डीएनए किसान व मजदूर विरोधी रहा है।भाजपा की तानाशाही सरकार ने देश व प्रदेश के किसानों व मजदूरों की पीठ मे छुरा घोंपने का काम किया है। भाजपा सरकार ने अगली फसल व अगली नस्ल को बर्बाद करने का काम किया है। तीन काले कानून बनाकर भाजपा ने खेती को अडानी समेत तीन लोगों को बेचने का प्रयास किया।बडे संघर्ष से किसानों ने तीन काले कानून वापस करवाए। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा करके सत्ता में आई लेकिन खून के आंसू रुलाने व किसानों को छलने का काम किया। पेट व पीठ एक करके हल जोतने वाले किसानों को उसकी फसल का एमएसपी नहीं दिया। किसानों ने अपना हक मांगा तो लाठियों से पीटा जाता रहा। उन्होंने कहा कि जब राहुलगांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे एमएसपी की गारंटी का कानून बना दिया जाएगा। खेती पर जीएसटी टैक्स लगाकर किसानों को परेशान किया। खाद पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगा कर लागत बढ़ा दी। कीटनाशक दवाई पर 18 प्रतिशत जीएसटी और ट्रैक्टर एवं खेती के उपकरणों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाकर किसानों को परेशान करने का कोई मौका नहीं जाने दिया।मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में खाद और कीटनाशक दवाईयों की कीमतों में 100 प्रतिशत बढ़ोत्तरी कर दी। सरकार ने डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक दवाई, बिजली, कृषि उपकरणों की कीमतें बढ़ाकर किसानों की मुसीबत बढा दी। सुरजेवाला ने एलान किया कि जब तक राहुल गांधी,रणदीप सिंह सुरजेवाला व बीरेंद्र सिंह जिंदा है। संविधान के साथ कोई छेडखानी नहीं होने दी जाएगी।अगर किसी ने यह हिम्मत की तो वह रोकना जानते हैं। न खेती के साथ न आढती के साथ कोई छेडखानी होने दी जाएगी।सुरजेवाला ने कहा कि यह चुनावी जंग है न्याय और अन्याय, धर्म और अधर्म, नीति और कुनीति, अपने औरपराए, लूट और इमानदारी के बीच नया भाग्य लिखने की। यह चुनावी जंग है प्रदेश के तीन करोड़ लोगों के भविष्य बचाने की।  उन्होंने कहा कि अगर जींद जिले की सभी सीटें कांग्रेस पार्टी के हक में होगी तो सत्ता उनकी ढयोडी पर होगी।उन्होंने कहा कि जब जींद में उनके पिता चौधरी शमशेरसिंह सुरजेवाला व बीरेंद्रसिंह काम करते थे तो सभी सीटें कांग्रेस की आती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल में किसान, मजदूर, गरीब व कर्मचारी को लूटने व ठगने का काम किया है।750 किसानों की बलि लेकर बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही 750 किसानों को शहीद का दर्जा दिलवाया जाएगा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इलाके की तरक्की व उन्नति को ग्रहण लगाने का काम किया है। बेरोजगारी के कारण प्रदेश के युवा विदेशों में जाने को मजबूर  हैं, एजेंटो की जालसाजी में फंसाकर युवा मौत का ग्रास बन रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। पहले 40 लाख रूपये खर्च करके विदेश भेजो और उसके बाद तीस लाख रूपये उनकी लाश लाने मेंखर्च हो रहे है। केंद्र की सरकार किसी की कोई मदद नहीं कर रही। रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर हर वर्ग का विरोधी होने का आरोप लगाय।  उन्होंने जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, सिरसा, अंबाला के कांग्रेस प्रत्याशियों जितवाने की अपील की। सुरजेवाला ने कहा कि टिकट मांगना सबका हक है लेकिन जब पार्टी टिकट घोषित कर दे तो सभी ने कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्रसिंह ने कहा कि वह भाजपा को अच्छी तरह जान चुके हैं। भाजपा समाज के लिए ही नहीं
यह तो देश के लिए ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीस वर्ष के बाद  किसान और कमेरा वर्ग एक साथ आया है।
जिससे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से रोशनी आएगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा भाई से भाई को तो कभी धर्म के नाम पर तो कभी जातपात के नाम पर नफरत फैलाती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक साथ जुटकर कांग्रेस लड़ रही है।उन्होंने कहा कि लीडर का हारने पर कुछ नहीं बिगडता। नुकसान इलाकों का होता है।  रणदीपसिंहसुरजेवाला, सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व सांसद बृजेंद्रसिंह इस इलाके का भला करना चाहते हैं।
 परिवर्तन रैली में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता अमरगढवाला ने भारतीय जनता पार्टी और कुड़ाराम कोयल ने जजपा छोडकर अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस में शामिल किया और आश्वासन दिया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूपसिंह सुरजेवाला, मनजीत सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री रामभजलोधर, पूर्व प्रत्याशी विद्यारानी दनौदा, जियालाल गोयल, कैलाश सिंगला, भारतभूषण गर्ग, सतबीरदबलैन,ईश्वरसिंह भीखेवाला, डॉ. श्यामलाल दनौदा, किताबसिंह प्रेमी,रामपाल उझाना, दलबीर सिंह बेलरखा, राममेहर दनौदा, अमनदीप बेलरखा, सुरेश धनौरी, पार्षद आशुतोष शर्मा,सुशील कौशिक,दिलबाग नैन, अशोक कक्कड, जयदेव बंसल, रोहताश सिंगला, रोशन मित्तल, सज्जन सिंगला, देवेंद्र जांगडा,देवेंद्र मंटा सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments