Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशदहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

इंडिया गौरव ब्यूरो 17 अप्रैल : कैथल, 29 अप्रैल : थाना चीका क्षेत्र के एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना चीका पुलिस की लेडी एएसआई बबीता द्वारा पीड़िता के पति गांव गगड़पुर निवासी कपुर राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 6 मार्च 2011 को कपुर राम उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर चीका थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments