Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

हरियाणा प्रदेश /  कैथल 15 अप्रैल । कैथल की एक कालोनी निवासी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस की लेडी एचसी सीमा द्वारा पीड़िता के पति नरवाना निवासी तेजेंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 12 दिसंबर 2019 को तेजेंद्र उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments