Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदिल्ली की बीजेपी सरकार पर आरोप..भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर की...

दिल्ली की बीजेपी सरकार पर आरोप..भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीरें हटाईं..

नई दिल्ली : विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा के नवनिर्वाचित 70 सदस्यों ने शपथ ली।’इस बीच विपक्ष की नेता आतिशी ने  बीजेपी सरकार पर र आरोप लगाए हैं। वहीं  मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और सभी मंत्रियों के कमरे  (महात्मा गांधी) (बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर) (भगत सिंह) (महामहिम राष्ट्रपति ) और प्रधानमंत्री की तस्वीरों से सजे हुए हैं।विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने कहा भाजपा  ने आज देश को अपना दलित विरोधी और सिख विरोधी चेहरा दिखा दिया है। सत्ता में आते ही उन्होंने सीएम कार्यालय से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं।वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं.  नई सरकार ने सबसे पहला काम ये किया कि इनकी तस्वीरें हटा दीं।अपने नेताओं की तस्वीरें लगा दीं। जब हमने इन दोनों की तस्वीरें लगाईं तो कांग्रेस ने विरोध किया कि गांधी जी की तस्वीर नहीं लगाई गई। लेकिन जब भाजपा ने इन दोनों की तस्वीरें हटाईं तो कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा।  भाजपा और कांग्रेस  के बीच मिलीभगत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments