Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में 6 सफाई कर्मचारी की गई...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में 6 सफाई कर्मचारी की गई जान

हरियाणा नूंह: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने  झकझोर कर रख दिया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10:00 बजे हुआ, जब करीब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने  तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।सभी  खेड़ीकला गांव के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments