Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीदिल्ली में मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरफ्तार..

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरफ्तार..

नई दिल्ली, 25 अप्रैल । दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद वाहन चोरी के कई मामलों में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी आमिर को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया, जब वह मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उसका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आमिर एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कम से कम 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर ऑटो चोरी से संबंधित हैंl एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आमिर के साकेत आने की गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखकर आमिर भागने लगा, जिसके बाद उसका पीछा किया गया। अधिकारी ने बताया कि पीछा करने के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दीl
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments