Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदिल्ली में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

दिल्ली में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

इंडिया गौरव ब्यूरो नई दिल्ली, 18अप्रैल । शुक्रवार सुबह पांच बजे बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक वांटेड अपराधी पकड़ा गया। यह एनकाउंटर नजफगढ़ में हुआ। पुलिस ने अक्षय उर्फ गोलू को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर पर गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के पांच बजे 30 साल का अक्षय उर्फ गोलू जय विहार नाला रोड पर लूटी गई मोटर साइकिल के साथ मिला। वह नजफगढ़ में डकैती के एक मामले में वांटेड था। उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने पुलिस पर दो गोलियां चलाईं और तीन गोलियां नजफगढ़ की पुलिस टीम ने चलाईं। उसके खिलाफ डकैती, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 10 बार निवारक कार्रवाई की गई है। आखिरी बार 18 जनवरी 2025 को उसे पुलिस स्टेशन बाबा हरिदास नगर में धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments