नई दिल्ली, 23 अप्रैल । देश भर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में जहां लोग भीषण गर्मी और लू चलने परेशान हैं, तो वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी मौसम का पूर्वानूमान जारी किया है, तो चलिए जानते हैं कि देश भर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। साथ ही लू भी चल रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बरसात और बर्फबारी हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने के लिए भी मौसम का पूर्वानूमान जारी किया है, तो चलिए जानते हैं कि आज देश भर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राज्य में तेज धूप रहेगी और गर्म हवाए चलेंगी। इसके कारण दोपहर में लू चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में उतार- चढ़ाव दिख सकता है। पूर्वी यूपी के शाहजहांपुर, बरेली, बस्ती और मुरादाबाद जैसे जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की बूंदाबांदी या बरसात हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर यूपी में धूल भरी आंधी चल सकती है। राज्य का अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मध्य प्रदेश में आज से आने वाले दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने वाला है। बिहार के पटना, गया, भागलपुर और अन्य जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तारसे हवाएं भी चल सकती हैं। गरज-चमक और आकाशीय बिजली भी देखने को मिल सकती है। वहीं झारखंड के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। रांची, जमशेदपुर और अन्य क्षेत्रों मेंआंधी-तूफान आ सकता है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दिल्ली से राजस्थान तक चलेगी लू बिहार-झारखंड में होगी बारिश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on