इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 11 मई : जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रधान अवतार सिंह सीड़ा की अध्यक्षता में पार्टी की एक बैठक रविवार को आरकेएम फार्म में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने भी मुख्य अतिथि के तौर परभाग लिया और कहा कि जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश में लोगों के हित के लिए काम किए। बतौर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा द्वारा चुनावी समय में किए गए सभी वायदों को पूरा करवाया। उन्होंने न केवल अपने कार्यकर्ताओं की बल्कि आमजन की भी सुनवाई करते हुए जनकल्याण के कार्य किए। जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। जिला अध्यक्ष अवतार सिंह सीड़ा ने कहा कि जजपा ही जमीनी स्तर पर जुड़े लोगों के विकास के लिए काम करती है। पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में इस समय हरियाणा की आवाज बनी हुई है। जनजनायक जनता पार्टी ही इस समय हरियाणा में आमजन की समस्याओं को उठा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा केवल खोखले वायदे एवं विकास के दावे किए जा रहे हैं। लोग दुष्यंत चौटाला में भावी नेता को देख रहे हैं। उन्होंने अपने बतौर डिप्टी सीएम कार्यकाल में प्रदेश की जनता पर अमिट छाप छोड़ी। जिस तरह से ताऊ देवी लाल ने हरियाणा के आमजन के लिए काम किया, उसी तरह से दुष्यंत चौटाला ने भी हरियाणा के साधारण व्यक्ति के उत्थान की दिशा में काम किया। अवतार सिंह सीड़ा ने कहा कि कैथल में पार्टी के संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी सुप्रीमो डा. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, दिज्विजय सिंह चौटाला की अगुवाई में आने वाले समय में विकल्प के तौर पर उभरेगी। बैठक में भारी संख्या में जजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर युवा नेता राजू पाई ने कहा कि दुष्यंत चौटाला प्रदेश का भविष्यहैं। प्रदेश का युवा उन पर विश्वास करता है। इसीलिए युवा वर्ग जजपा से जुड़ता जा रहा है। जजपा में दर्पण मित्तल को जिला का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर बधाई दी गई। बैठक में रोशन ढांडा, रणदीप कौल, चंद्रभान दयौरा, बलवान कोटड़ा, सुरेश राणा, धूप सिंह माजरा, संदीप गढ़ी, अनिल चौधरी,ख्राजेश सजूमा, जयप्रकाश बलबेहड़ा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।। फ़ोटो, जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवतार सीडा बैठक को संबोधित करते हुए।
दुष्यंत चौटाला हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री:अवतार सीड़ा…जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on