Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदेश की आन-बान-शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का...

देश की आन-बान-शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है हर घर तिरंगा अभियान :-एडीसी सी. जया श्रद्धा

 तिरंगा यात्रा  सैंकड़ों आंगन  वाड़ी वर्करस एवं हैल्पर्स तथा खिलाडि़यों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग..


कैथल, 13 अगस्त :एडीसी सी. जया श्रद्धा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है। हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास है। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक हो अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और अपने घर पर एक तिरंगा राष्ट्र जरूर लगाना चाहिए।एडीसी सी. जया श्रद्धा ने आंगनवाड़ी वर्करस एवं हैल्पर्स को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे का पहला स्कूल आंगनवाड़ी ही होता है। इसलिए आप सभी अपनी ड्यूटी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएं। यह तिरंगा यात्रा हिन्दु स्कूल से शुरू होकर छोटू राम चौक पर पहुंची और लाल चरणदास मार्ग से होते हुए वापिस हिन्दु स्कूल सम्पन्न हुई।  जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने देश के झंडे के महत्व पर प्रकाश डाला और उसे सम्मान में निकाली जा रही यात्रा के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राजरानी, सीडीपीओ गुरजीत कौर व शशीबाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments