Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशदेश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा...

देश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : अशोक गुर्जर

कहा : पीएम मोदी ने इन 11 वर्षों में परिश्रम से परिकाष्ठा का मिसाल दी
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 11 जून । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है।

विश्व में पीएम मोदी के नाम का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों में देश भक्ति की भावना को जगाया है। पीएम मोदी ने इन 11 वर्षों में परिश्रम से परिकाष्ठा का मिसाल दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गत दिवस चंडीगढ़ सीएम हाउस में मुलाकात करने के बाद अपने निवास पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी ने अकेले नहीं, बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को साकार किया है।

मोदी सरकार का यह कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है, वहीं तरक्की निहित है। जहां भाजपा सरकार है, वहां गरीब का कल्याण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। पी.एम. मोदी के कुशल नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं में गरीब केन्द्र बिन्दु है। पी.एम. गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पी.एम. आवास, जल जीवन मिशन, पी.एम. जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पी.एम. किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है।

अशोक गुर्जर ने कहा कि पी.एम. मोदी के नेतृत्व में घोटालों का अंधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फैल रहा है। ये 11 साल हमारी महान संस्कृति के पुनरुद्धार और धार्मिक जागरण के रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार मोदी सरकार के दिशा निर्देशों पर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चिरायु-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे का विस्तार कर किया है।

भाजपा सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता तीन गुना बढ़ाकर 2024 में 3,000 रुपये प्रति माह कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। अन्नदाताओं को डी.बी.टी. द्वारा आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। प्रदेश में 79 सरकारी कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें से 32 विशेष रूप से लड़कियों के लिए हैं और अब 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज है।

साथ ही 13 नए विश्वविद्यालय भी स्थापित किए गए। हरियाणा देश में 24 फसलों को एम.एस.पी. पर खरीदने वाला पहला राज्य बना है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां भाजपा शासन में ही मिलना संभव हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments