Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedदेश मे कानून नाम की कोई चीज नहीं है : अबू आसिम...

देश मे कानून नाम की कोई चीज नहीं है : अबू आसिम आजमी

 मुंबई, 24 जुलाई । आज जिस तरह के हुक्मरान है उनसे मुल्क संभल नहीं रहा है। देश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जनता के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। एक ही तरह के अपराध में दो तरह के नियम लागू किए जा रहे है। किसी समुदाय विशेष पर यूएपीए जैसी धाराएं तो किसी पर मामूली धाराएं। यह बात महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य अबू आसिम आजमी ने कहा कि देश की राजधानी मे फिलस्तीन का झंडा लगा है लेकिन कश्मीर में कोई फिलस्तीन का झंडा लगाए तो उसपर यूएपीए लगता है। अगर कोई मस्जिद गिराए और खुल्लम खुल्ला ऐलान करे तो उस पर 153ए के तहत कारवाही होती है, आखिर इंसाफ कहां है? हमारे देश और दुनिया के सभी धार्मिक आध्यात्मिक प्रमुखों उनके धर्म ग्रंथों और उनके धार्मिक स्थलों को कोई नुकसान पहुंचाता है, अशोभनीय भाषा का प्रयोग करता है तो उसके लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। कोई भी नर्मी नहीं बरतनी चाहिए।

उन्होंने इस पर विशेष कानून की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए हमारी मांग है देश मे ऐसा क़ानून बने जिसके तहत किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments