Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedधनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी व पूजा..

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी व पूजा..

धनतेरस की त्रियोदशी तिथि 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू हो जाएगी। जो 30 अक्तूबर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर खत्म होगी। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। धनतेरस 29 अक्तूबर को गोधूली काल शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा  धनतेरस के पूजन के लिए एक घंटा 42 मिनट का समय रहेगा।धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। जिसमें खरीदारी करना शुभ माना जाता है। पहला खरीदारी मुहूर्त 29 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।  दूसरा मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। दीवाली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सोना. चांदी. बर्तन.गहने या अन्य कीमती सामान खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती हैं. वह घर में समृद्धि और धन का आगमन करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments