Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराध समाचारधागा व्यापारी का बेटा जुए में 22 करोड़ रुपए हार गया..

धागा व्यापारी का बेटा जुए में 22 करोड़ रुपए हार गया..

 पानीपत : शहर के 5 सट्टेबाजों ने उससे करीब 22 करोड़ ऐंठ लिए हैं। धागा व्यापारी का बेटा जुए में 22 करोड़ रुपए हार गया। पैसे लौटाने के लिए उसने अपनी फैक्ट्री भी बेच दी। सट्टेबाज उस पर रोजाना 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा रहे हैं। उसे कई बार घर से उठाकर बंधक बनाकर भी पीटा गया। इससे परेशान होकर युवक सुसाइड नोट छोड़कर घर से चला गया था, लेकिन अब वापस आ गया है। जिसके बाद बीते दिन शुक्रवार को शहर के सभी बड़े उद्योगपति, पूर्व मेयर एकजुट हुए और पीड़ित उद्योगपति को अपने साथ चांदनी बाग थाने लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई। साथ ही परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments