कैथल, 10 मार्च: जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से चीका के अधीन पड़ने वाली राजस्व संपदा नंदगढ़ एवं सदरहेड़ी में बने अवैध निर्माणों को जेसीबी चलाकर हटाया गया। इस दौरान डीटीपी राज कीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं। उन्होंने बताया कि डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध निर्माणों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित मौके पर पहुंचा और गुहला-चीका की राजस्व संपदा नंदगढ़ में बने अवैध राईस मिल्स तथा सदरहेड़ी मं बने एक राईस मिल्स और एक फैक्ट्री में तोड़-फोड की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में नियंत्रित क्षेत्र चीका में अवैध निर्माण करने का मामला आया है, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा भू स्वामियों को पीसीआर एक्ट 1963 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने बारे आदेश दिए गए थे। लेकिन भू-स्वामियों द्वारा न तो मौके पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग से जमीन पर निर्माण करने से पहले अनुमति प्राप्त करें।
नंदगढ़ एवं सदरेहड़ी में बने अवैध निर्माणों पर चलाया गया पीला पंजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


