Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशनई तकनीक आधारित प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान : विधायक सतपाल जांबा

नई तकनीक आधारित प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान : विधायक सतपाल जांबा

इंडिया गौरव ब्यूरो  कैथल, 9 मई। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि नई तकनीक आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा तब मिलेगा जब किसानों में जुनून होगा। खेती से दुनिया आगे बढ़ रही है। कृषि के माध्यम से किसान खुद के साथ-साथ समाज और देश को मजबूत बना सकता है। कुशल, समृद्ध एवं नया भारत बनाने का सपना साकार होगा। इसलिए किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं।विधायक सतपाल जांबा ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कृषि-तकनीकी प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव में भाग लेने उपरांत बताया कि किसानों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने सांसद नवीन जिंदल के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे-ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कृषि के बारे में अहम जानकारी प्राप्त होती है और वह परंपरागत कृषि को छोड़कर प्राकृतिक खेती की तरफ अपना रूख कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी किसानों के कल्याणार्थ अनके स्कीमें क्रियान्वित की है, ताकि किसानों की आय में दोगुणी-तीन गुणी हो। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं को लाकर प्रयास कर रही है। किसानों को अपनी खेती में बदलाव लाना होगा। किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के अंतर को भी समझने की जरूरत है। उन्होंने किसान मेले का भ्रमण किया और मेले में आए किसानों से बातचीत की। साथ ही किसानों द्वारा अलग तरीके से की जा रही खेती के तौर-तरीकों को समझा। उन्होंने लीक से हटकर कृषि क्षेत्र में काम कर रहे किसानों की सराहना की। साथ ही मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों का भी आह्वान किया कि वे किसानों तक नवीनतम तकनीकों की अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाएं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments