Sunday, December 28, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, 20 से...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, 20 से अधिक घायल..

नई दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना और पूर्व सीएम आतिशी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल जाना।प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसी बीच हादसे के शिकार पीड़ितों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। जिसके अनुसार मृतकों के परिजनों को 10 लाख. गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 1.0 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments