Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीनई दिल्ली: शादी का दबाव बनाने पर गला घोंटकर मार डाला

नई दिल्ली: शादी का दबाव बनाने पर गला घोंटकर मार डाला

नई दिल्ली, 01 जून । पटेल नगर इलाके में शनिवार शाम विवाहिता की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने उसे मार डाला। धर्मेंद्र पत्नी और दो बच्चों के साथ मोती नगर इलाके की झुग्गियों में रहता था। करीब चार महीने पहले पड़ोस की रचना नाम की महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया। रचना के परिवार में पति और दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी को दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। इस वजह से वह रचना से मिल नहीं पा रहा था। इस दौरान रचना लगातार धर्मेंद्र पर शादी करने और अलग रहने का दबाव बना रही थी। रचना के दबाव में आकर धर्मेंद्र शनिवार को उसके साथ बलजीत नगर में किराए का मकान देखने के लिए गया था। मकान मालकिन शालू उन्हें फ्लैट में छोड़कर चली आई। इसके बाद दोनों में शादी के मुद्दे पर वहां विवाद हो गया। गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डीसीपी एम हर्ष वर्धन ने बताया कि मामले की जांच इंस्पेक्टर सुमित कुमार को सौंपी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद रविवार को आरोपी को मोती नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments