नई दिल्ली, 08 जून। दिल्ली की सातों जिला अदालतों के वकील सोमवार को हड़ताल पर
रहेंगे। यह हड़ताल आला अधिकारियों की ओर से दिल्ली की 34 डिजिटल अदालतों को राउज एवेन्यू
अदालत में स्थानान्तरित करने के फैसले के खिलाफ की जा रही है। सभी जिला अदालतों की बार
एसोसिएशन की समन्वय समिति ने मिलकर यह फैसला लिया है। अधिवक्ता धीर सिंह कसाना ने
बताया कि इस तरह अधिकांश अदालतों को राउज एवेन्यू अदालत में स्थानान्तरित करने से वकीलों
के कामकाज पर बड़ा असर पड़ेगा। राउज एवेन्यू के अलावा अन्य छह जिला अदालतों से डिजीटल
कोर्ट को यहां स्थानान्तरित किया जा रहा है। बेशक ये डिजिटल कोर्ट हैं, लेकिन कई बार मुद्दई को
अदालत में हाजिर होना होता है। यदि द्वारका, रोहिणी या अन्य अदालत से किसी मुद्दई को विशेष
कारण से यहां पेश होना पड़ा, तो नजदीक की अदालत छोड़कर उसे नई दिल्ली जाना पड़ेगा। इसीलिए
समन्वय समिति ने फैसला किया है कि वह इस फैसले के खिलाफ सोमवार को कामकाज पूरी तरह
ठप रखेंगे। इन अदालतों से स्थानान्तरण होगा इन अदालतों में नौ द्वारका, सात तीस हजारी, छह
साकेत, पांच कड़कड़डूमा, चार रोहिणी और तीन पटियाला हाउस कोर्ट से संबंधित हैं। पटियाला हाउस
की पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) कोर्ट भी राउज एवेन्यू में स्थानान्तरित
की गई है। ये सभी अदालतें राउज एवेन्यु की सातवीं मंजिल पर संचालित होंगी।