Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनई शिक्षा नीति को समझने की जरूरत

नई शिक्षा नीति को समझने की जरूरत

गाजियाबाद, 24 मई  । गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में शनिवार को आठ

दिवसीय शिक्षक विकास कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता एनआईओएस के कुलाधिपति महेश

चंद्र पंत रहे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को अवश्य पढ़ें। आज शिक्षक के सामने

चुनौतियां अधिक हैं। बच्चा सब कुछ जानता है। शिक्षक को उसके सपोर्ट सिस्टम के रूप में कार्य

करना है। शिक्षक को अपने दृष्टिकोण को बदलना है। एक दिन में यह सब संभव नहीं होगा परंतु

एक दिन अवश्य होगा। चुनौतियों से ही जीवन में विकास संभव होता है। साथ ही हिंदी के लिए

आदर्श शिक्षण के बिंदुओं पर चर्चा की गई। विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी ने मुख्य अतिथि का

आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा सेठी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया और उन्हें छात्रों के

सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments