इंडिया गौरव, राहुल सीवन 24 मई । हलका गुहला से भाजपा के वरिष्ठ व प्रमुख नेता एवं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के बड़े भाई बलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में अपनी साख मजबूत कर चुका है। मोदी ने न केवल राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास का सपना साकार किया। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आज भारत की आवाज को महत्व दिया जाता है, यह मोदी की सशक्त नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश को नई मजबूती दी है। सैनी जमीनी नेता हैं, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया और पार्टी को हर कोने में विस्तार दिया। उनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा आज हरियाणा की सबसे प्रभावी ताकत बन चुकी है। गांव-गांव में सरकार की नीति-नीयत को पहुंचाने का श्रेय उन्हें जाता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सारे प्रदेश का एक समान विकास करवा रहे हैं। उनकी करनी व कथनी एक जैसी है। आज हरियाणा विदेशी तर्ज पर तरक्की कर रहा है। बलवंत बाजीगर ने कहा कि पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने अपने कार्यकाल में हलका गुहला में अभूतपूर्व कार्य करवाए। सड़कों का जाल बिछा, स्कूल और अस्पतालों का स्तर सुधारा और हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। वे हमेशा आमजन की सेवा में समर्पित रहे और आज भी जनता के सुख-दुख में भागीदार बनते हैं। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बना विश्वगुरु, नायब सैनी ने दी हरियाणा को नई दिशा, कुलवंत बाजीगर की नीतियों से हलका गुहला में आया विकास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on