Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedनरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया

पूरे देश में आज बड़ी धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। स्कूली बच्चों ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्कूली लड़कियां रक्षाबंधन के त्यौहार पर प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधती नजर आ रही हैं।आज प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर लोगों को बधाई दी और सभी की खुशी और समृद्धि की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा भाई-बहन के बीच असीम प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भाई-बहन के बीच के बंधन को मनाने वाले इस त्योहार पर शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments