नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर से की शिष्टाचार भेंटसंगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा.
कैथल: भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने आज भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। अशोक गुर्जर ने अपने परिवार सहित नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया। अशोक गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने एक योग्य और कर्मठ नेता को जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्योति सैनी के नेतृत्व में भाजपा कैथल जिले में और अधिक सशक्त होगी और पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा। आपका अनुभव और समर्पण पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा हमेशा से संगठन को प्राथमिकता देती आई है और नए नेतृत्व को अनुभव साझा करने का पूरा अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन में निरंतर बदलाव से नई ऊर्जा का संचार होता है और पार्टी नए लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती है।
पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे : ज्योति…
इस अवसर पर ज्योति सैनी ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए वे लगातार संवाद स्थापित करेंगी। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कैथल में भाजपा और अधिक संगठित होगी और जिले में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। ज्योति सैनी ने कहा कि वे महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुडक़र संगठन को अधिक सशक्त बनाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Related