हरियाणा / कैथल, 30 मार्च।डीसी प्रीति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। यह व्यक्ति को नाश की ओर ले जाता है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए आमजन की भागीदारी बहुत जरूरी है। विशेषकर युवाओं को स्वयं भी नशे से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना चाहिए। कुछ युवा गलत संगत में पड़कर नशे की लतों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें समय देना चाहिए।उन्होंने विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा इस्तेमाल करें। खेलों एवं शिक्षा के क्षेत्र में भाग लेकर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से कुछ युवा न केवल अपना करियर बर्बाद कर रहे हैं बल्कि अभिभावकों की उम्मीदों को भी धूमिल कर देते हैं। नशे से किसी का भला नहीं हुआ, नशे में युवा न केवल अपना नाश करता है बल्कि परिवार भी इसका शिकार होता है। नशा करने से न केवल शारीरिक नुकसान होता है, बल्कि आर्थिक व सामाजिक नुकसान भी होता है। उन्होंने ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की लत लगे लोगों को उपयुक्त इलाज देकर उन्हें फिर से मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में भी सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। नशे की लत को छुड़वाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा भी नशा बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीसी ने आमजन का आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराई के प्रति सचेत रहें और यदि अपने आस-पास अवैध रूप से नशीले पदार्थाें की बिक्री देखें तो संबंधित क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सूचना दें। डीसी ने बताया कि जिला पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी नशे जैसी बुराई के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है
नशा है नाश की राह, इससे दूर रहें सभी आमजन–सभी अभिभावक रखें अपने बच्चों का ध्यान : डीसी प्रीति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

