शिमला गांव में आयोजित किया गया नशामुक्ति एवं कुपोषण मुक्त विषय पर सेमिना..
गांव में बने ग्राम सचिवालय का किया उद्घाटन…
हरियाणा प्रदेश / कैथल 2 अप्रैल कलायत: एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन तो खराब होता ही है, इसके साथ साथ उसके परिवार व समाज के लिए भी घातक साबित होता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें खेलों आदि गतिविधियों में भाग लेकर अपने गांव व जिले के नाम रोशन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि कुपोषण मुक्त अभियान के तहत वे स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करें और विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं एवं छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।एसडीएम अजय हुड्डा बुधवार को गांव शिमला में आयोजित किए गए नशामुक्ति एवं कुपोषण मुक्त सेमिनार के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गांव में ग्राम सचिवालय का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल का भी निरीक्षण किया और अध्यापक व विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और स्कूल में मिल रही सुविधाओं एवं शिक्षा संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। स्वच्छ पेयजल तथा शौचालयों आदि की साफ सफाई होनी चाहिए। सभी अध्यापक समय पर स्कूल आएं तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार दें। उन्हें यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक करें।


