Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशनाइजीरिया में बाढ़ के कारण 21 लोगों की मौत, 10 लापता

नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 21 लोगों की मौत, 10 लापता

अबुजा, 30 मई। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य नाइजर प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण

अचानक आई भीषण बाढ़ में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी है और अन्य 10 लापता हैं।

नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम हुसैनी ने संवाददाताओं को बताया कि

बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ ने मोक्वा क्षेत्र में भीषण तबाही मचायी, लेकिन

तीन लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि 50 से अधिक आवासीय घर जलमग्न हो गए या

फिर बह गये, जिनमें कुछ लोगों के अभी भी फंसे रहने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि लापता 10

लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की महानिदेशक जुबैदा उमर ने कहा

था कि इस साल पूरे देश में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के व्यापाक प्रयास किये जा रहे हैं।

बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान के दौरान बोलते हुए श्री उमर

ने सरकार के सभी स्तरों से नदी क्षेत्रों में जल निकासी प्रणालियों, बांधों और बाढ़ प्रतिरोधी बुनियादी

ढांचे में निवेश करने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments