Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशनायब सरकार की पारदर्शी नीतियों से लोगों का जीवन सरल बना :...

नायब सरकार की पारदर्शी नीतियों से लोगों का जीवन सरल बना : विजेंद्र मैहला

देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा सरकार पर.. 

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, / ढांड, 1 मई : भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव किए हर वर्ग का विकास कर रही है। 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। पारदर्शी नीतियों से लोगों का जीवन सरल बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार हर नागरिक के सपनों को संकल्प के साथ पूरा करने में जुटी है। नायब सरकार का मकसद हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। विजेंद्र मैहला ढांड मंडल की कार्यकारिणी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी से कपिल कमल कार्यालय में भेंटवार्ता करने के बाद आज नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत कर रहे थे। विजेंद्र मैहला ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी के कुशल नेतृत्व में संगठन तेज गति से समूचे जिले में दिनोंदिन मजबूत हो रहा है और हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त कर भाजपा से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा पर है। पी.एम. मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है। पहलगाम में आतंकियों ने कायरतापूर्वक हमला करके हमार नागरिकों की हत्या की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सशक्त और निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं उसका जनता ने भी स्वागत किया है। आतंकवाद को कुचलना ही मोदी सरकार का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंकवाद के समूल नाश और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर मंडल पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments