Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनाराज पति, गुस्से में काट दी पत्नी की चोटी..

नाराज पति, गुस्से में काट दी पत्नी की चोटी..

उत्तर प्रदेश /  हरदोई : जिले के सांडी थाना क्षेत्र के सरामुल्लागंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर गई एक विवाहिता की उसके पति ने नाराज होकर चोटी काट दी। पुलिस ने बताया कि हालांकि महिला के पिता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।  पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । पीड़िता के पिता राधाकृष्ण ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले रामप्रताप से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पिता के आरोप के अनुसार, उसका दामाद रामप्रताप अपने तीन साथियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंचा और उसकी बेटी की चोटी काट दी। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। जिसके बाद रामप्रताप को गिरफ्तार कर  लिया गया।   पिता का दावा है कि चोटी काटने की घटना दहेज उत्पीड़न से जुड़ी है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि रामप्रताप अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर जाने से नाराज था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments