Tuesday, December 9, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedनाराज पत्नी ने पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की चाकू से गोंदकर हत्या...

नाराज पत्नी ने पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की चाकू से गोंदकर हत्या की

बेंगलुरु, 22 अप्रैल (वेब वार्ता)। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वे 20 अप्रैल को बेंगलुरु में अपने घर में मृत मिल थे। सूत्रों के मुताबिक दोपहर में उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उनकी पत्नी ने उन पर मिर्च पाउडर फेंका,उन्हें बांधकर चाकू से हमला करके पूर्व डीजीपी की हत्या कर दी। 68 साल के ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला हुआ था। हत्या के बाद पूर्व डीजीपी की पत्नी ने एक अन्य पुलिसकर्मी की पत्नी को फोन करके बताया कि अपने पति को मार डाला है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्व डीजीपी की पत्नी और उनकी बेटी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मां और बेटी से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश की चौंकाने वाली हत्या में उनकी पत्नी मुख्य आरोपी हैं। ओम प्रकाश के पेट और सीने पर चाकू के कई घाव मिले हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच जमीन-जायदाद को लेकर विवाद था। ओम प्रकाश ने वह संपत्ति अपने एक रिश्तेदार को दे दी थी, इसकारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हुई और शक है कि पत्नी ने ही उनकी हत्या कर दी। पुलिस जांच कर रही है कि क्या उनकी बेटी भी घटना में शामिल थी। पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश के बेटे की शिकायत पर पुलिस नेमामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments