Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedनिःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग केंद्र का 12वा सत्र 10अप्रैल से आरम..

निःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग केंद्र का 12वा सत्र 10अप्रैल से आरम..

पंजाबी सेवा सदन ने बांटा राशन..
हरियाणा प्रदेश / कैथल 06 अप्रैल : पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह आज आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की।आज की मीटिंग की शुरुआत श्री राम नवमी की बधाई व शुभकामनाओ से हुई। आज  संस्था के  वरिष्ठ सदस्यअनिल आहूजा, मनोहर लाल आहूजा व विनोद खंडूजा ने राशन सेवा में सहयोग राशि दी।प्रधान प्रदर्शन परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर माह की तरह आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन  वितरित किया गया जो कि हर माह के पहले रविवार को दिया जाता है । परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जंहा गरीबों को राशन देने का कार्य कर रही है वंही सदन परिसर में बने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर संस्थान में हर तरह के कोर्स मुफ्त करवा समाज सेवा का कार्य भी कर रही है।प्रधान परुथी ने जानकारी देते हुए बताया  कि कंप्यूटर केंद्र का नया सत्र 10अप्रैल वीरवार से शुरू किया जा रहा है। कंप्यूटर केंद्र में सभी कोर्स निःशुल्क करवाए जाते हैं। कंप्यूटर केंद्र भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।परुथी ने बताया  कि एक बैच के लिए सभी आवेदन आ चुके है अगर बच्चों की संख्या ज्यादा हुई तो दूसरा सत्र शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।।उन्होंने आगे बताया कि गर्मी के मौसम में गर्मी की परेशानी को देखते हुए   बड़े हाल में कुछ नए एसी लगा दिए गए हैं।सरकार द्वारा युवाओं को नशे से बचाने के लिए हरियाणा प्रदेश में साईकिल यात्रा निकाल जागरूकता अभियान चलाया गया है ।इस बारे परुथी ने सदस्यों से इस अभियान में शामिल हो कर युवाओं को नशे से होने वाले नुकसानों से अवगत करवा हरियाणा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की।संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक आर्य   व कार्यक्रम संयोजक चंद्र शेखर नरूला ने राशन सेवा में सहयोग देने वाले सदस्यों का धन्यवाद करते हुए बताया कि हर माह जरूरतमंद परिवारों को दिए जाने वाले राशन के लिए सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।आने वाले समय में जल्द ही कुछ नए सेवा प्रकल्प भी शुरू किए जाएंगे।
इस अवसर पर ललित नरूला, अशोक आर्य ,योग राज बत्रा,नरेंद्र निझावन,लखमी दास खुराना,सुभाष कथूरिया,सुरेश अरोड़ा,मनोहर लाल आहूजा,मोहिंद्र पपनेजा, मदन कटारिया, राजेंद्र कुकरेजा,सुरेन्द्र कत्याल,सुषम कपुर ,विनोद खंडूजा,गुलशन चुघ,जगदीश कटारिया,राजेंद्र आहूजा,तुलसी मदान,चंद्र शेखर नरूला,मनोज कुर्रा मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments