Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedनिवेदिता ने संभाला आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की नई प्रधानाचार्या का कार्यभार

निवेदिता ने संभाला आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की नई प्रधानाचार्या का कार्यभार

हरियाणा / कैथल, 30 मार्च। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में स्कूल की नई प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने कार्यभार सम्भाल लिया है। निवेदिता भट्ट शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व प्रेरक मेंटर रही हैं। अंग्रेजी साहित्य व शिक्षा में स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ-साथ अनेक उपलब्धियां इनके नाम हंै। शिक्षा के क्षेत्र में इनका 30 वर्षों का अनुभव रहा हैं। इन्हें प्राइड आफ भारत अवार्ड, वुमेन एचीवर अवार्ड, विश्व रत्न सम्मान और अनेक अंतराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हंै। निवेदिता भट्ट के प्रभार ग्रहण अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्वनी शोरेवाला, प्रधान सरल शांत मंगल, आरवीएस सचिव व गवर्निंग बॉडी सदस्य पंकज बंसल, आरवीएस वाईस प्रेसिडेंट श्याम बंसल, सीनियर वाइज प्रेसिडेंट राकेश सरार्फ, प्रो. राजबीर पराशर, प्रो. सुशील गुप्ता, पूर्व प्रिंसीपल प्रीति शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अश्वनी शोरेवाला ने उन्हें शुभकामना दी और आशा व्यक्त की कि उनके अधीन स्कूल नई तकनीक के साथ प्रगति करेगा। निवेदिता भट्ट ने स्कूल प्रबंधन समिति को आश्वासन दिलाया कि उनके कार्यकाल में स्कूल प्रदेश भर में अपनी एक नई पहचान बनाएगा। नई शिक्षा नीति तथा आधुनिक टेक्नोलॉजी के प्रयोग के द्वारा उन्होंने शिक्षा प्रणाली में अनेक सुधारों की सम्भावनाएं बताई और साथ ही ये भी कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बच्चों के अंदर व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल को भी बढ़ावा दिया जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments