Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशनेपाल में भारतीय पर्वतारोही सहित दो की मौत

नेपाल में भारतीय पर्वतारोही सहित दो की मौत

 काठमांडू, । नेपाल के माउंट ल्होत्से पर एक भारतीय सहित दो पर्वतारोहियों की

मौत हो गई। नेपाल पर्यटन विभाग के लीलाधर अवस्थी ने बताया कि विश्व की चौथी सबसे ऊंची

चोटी माउंट ल्होत्से की चढ़ाई करते समय एक भारतीय व एक रोमानियन पर्वतारोही की मौत हो गई।

इस साल अब तक वहां कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अवस्थी के अनुसार भारतीय

पर्वतारोही 39 वर्षीय राकेश कुमार चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ने में सफल रहे लेकिन वापसी में उतरते

समय कैंप 3 व कैंप 4 के बीच में उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पर्वतारोही रोमानिया के बरना

जोल्ट वागो की मृत्यु चोटी पर चढ़ते समय हुई। वह अपने साथ पूरक ऑक्सीजन का प्रयोग नहीं कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments