कैथल 24मार्च : पंजाबी सेवा सदन ने सदन परिसर में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया।संस्था द्वारा आयोजित यह 13वा स्थापना दिवस है।कार्यक्रम में पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान सुभाष कथूरिया ने मुख्यातिथि व महेश धमीजा प्रधान सिरायकी परिवार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की।कार्यक्रम का आगाज भारत माता के जय घोष कर शहीदों को नमन कर किया गया। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति रही।बच्चों ने नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।कैथल के नवोदित कलाकार प्रवीण धीमान ने अपनी मधुर आवाज में देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां व प्रशंसा बटोरी।प्रवीण की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़ बोल रहा था।इस प्रस्तुति के लिए कोई राशि भी नहीं ली।पंजाबी सेवा सदन के महासचिव ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए संस्था के सेवा प्रकल्पों की जानकारी सभी से साझा की।संस्था के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने संस्था के भवन निर्माण से लेकर आज तक हुए कार्यों की जानकारी दी आगामी योजनाओं का जिक्र किया । प्रधान ने कहा कि पंजाबी सेवा सदन संस्था का यह 13वा स्थापना दिवस है और भवन का 11 वा।उन्होंने कहा कुछ नए सेवा प्रकल्पों को शीघ्र शुरू किया जाएगा।बड़े हाल के बाहरी भाग पर एसीपी शीट का कार्य तीन चार महीनों में करवाए जाने की बात कही।परुथी ने कहा बड़े हाल में तीन नए एसी लगाये जा चुके है दो ऐसी और लगवाए जाएंगे।शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की जय घोष के नारे लगाए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष कथूरिया व विशिष्ट अतिथि महेश धमीजा ने पंजाबी सेवा सदन द्वारा चलाए गए सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा करते हुए राशन सेवा का मुख्य रूप से जिक्र किया और कहा जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर संस्था वास्तविक समाज सेवा कर रही है इसके लिए सदन की पूरी टीम बधाई की पात्र है।दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम कमेटी को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।संस्था के मुख्य संरक्षक इंद्र जीत सरदाना ने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया व कहा कि इसी माह कंप्यूटर केंद्र का नया सत्र शुरू किया जा रहा है।कंप्यूटर केंद्र में कोर्स मुफ्त करवाए जाते हैं।कोर्स करने के इच्छुक सदन में संपर्क कर सकते है।मंच संचालन हर दिल अजीज,अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोह लेने वाले महेंद्र खन्ना ने किया।इस अवसर परइंद्रजीत सरदाना,सुधीर मेहता,तुलसीदास सचदेवा,कैलाश भगत,ललित नरूला,अशोक आर्य,शिवशंकर पाहवा,नरेंद्र निझावन, नरेंद्र मिगलानी,कवल तनेजा,सतीश चावला,चंद्र शेखर नरूला,अरविंद चावला,कपिल गुगनानी,समर्पित कथूरिया,राज कुमार मुखीजा, मोहिंद्र पपनेजा,विनोद खंडूजा,सुरेश इलाबादी,पवन थरेजा,सुषम कपूर,सुरेन्द्र कत्याल,संजय सेतिया,राकेश टंडन,रमणीक दिवान,गुलशन चुग,जगदीश कटारिया,मदन कटारिया,राजीव कालरा,तुलसी मदान, ज्ञान प्रकाश,मनोज कुर्रा, मुरारी गेरा, ओम प्रकाश,लखमी दास खुराना,अश्वनी खुराना,सुशील मक्कड़,संदीप मलिक,संजय बहल,राम नारायण सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पंजाबी सेवा सदन ने मनाया स्थापना दिवस..शहीदों को किया याद…
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


