कहा : संविधान और सिस्टम के खिलाफ भगवंत मान का फैसला
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 5 मई : भाजपा ढांड मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फैसला संविधान और सिस्टम के खिलाफ है। यह फैसला दिल्ली की हार की निराशा में लिया गया फैसला है। अपने प्रतिष्ठान गांव जाजनपुर में बातचीत करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संविधान और सिस्टम के खिलाफ काम कर रहे हैं। पंजाब गुरुओं की धरती है और छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाने की परम्परा का प्रदेश है। ऐसे में हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर आप सरकार जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा नेता पूर्व सरपंच कृष श्योकंद ने कहा कि दिल्ली की हार की निराशा में हरियाणा का पानी रोकने का फैसला भगवंत मान ने किया है जो गलत है। हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली का पानी भी प्रभावित हुआ है जिसके कारण लोगों के साथ पशुओं के पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राजनीति नहीं, मानवता के हित को आगे रखकर फैसला लेना चाहिए। भाजपा ढांड मंडल उपाध्यक्ष कृष श्योकंद जाजनपुर ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार ने प्रदेश में पढ़ाई का माहौल बनाया है, जिसके कारण प्रदेश के युवा लगातार यूपीएससी जैसी बड़ी परिक्षाओं में आगे बढ़ रहे हैं। अगर हरियाणा का बच्चा फोकस कर लेता है तो वो ओलम्पिक में मैडल, सीमा पर अपने पराक्रम से शौर्य चक्र और देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर आईएएस भी बन जाता है। प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।


