अमृतसर, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। पंजाब में नार्को-हवाला नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध मौद्रिक लेन-देन में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह उर्फ राणा, गुरदेव सिंह उर्फ गेडी, और शैलेंद्र सिंह उर्फ सेलू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन, एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल (दो मैगज़ीन के साथ), और 33 लाख रुपए हवाला धन बरामद किया है। श्री यादव ने बताया कि इस सिलसिले में अमृतसर के लोपोके थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा इस सीमा पार तस्करी नेटवर्क से संबद्ध अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नार्को-आतंकवाद की मशीनरी को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा करने में दृढ़ है।
पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी और हवाला में शामिल तीन तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

