Monday, December 22, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपत्रकार के घर जलपान पर पहुंचीं राज्यसभा सांसद..

पत्रकार के घर जलपान पर पहुंचीं राज्यसभा सांसद..

कैथल:राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी गणतंत्र दिवस समारोह के बाद अमरगढ़ गामड़ी स्थित पंजाब केसरी के ब्यूरो इंचार्ज महिपाल सिंह के घर पहुंचीं। जहां महिपाल सिंह व उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। यहां राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। दस साल से दिल्ली की जनता झूठे वायदों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जब कोई रास्ता नहीं रहा तो मजबूर होकर उन्होंने भाजपा में आने का निर्णय लिया। भाजपा एक अनुशासित संगठित पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वे यहां आई और भाजपा ने जिस तरह से मान सम्मान दिया है, मैं आजीवन एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की सेवा  करुंगी। उन्होंने कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह जी के पुराने साथी महिपाल सिंह सहित पूरे प्रदेश में हैं। उनसे मिलकर अच्छा लगता है। महिपाल जी पारिवारिक सदस्य हैं। इसीलिए वे यहां उनसे मिलने आई हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, आईजी कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगदीश बहादुर खुरानिया, भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, पाला राम सैनी, सुरेश गर्ग नौच, कृष्ण बंसल, अशोक सैनी, हरिकिशन सिंह सैनी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments