Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपिता का शव लेकर जा रहा था एंबुलेंस की डंपर से...

पिता का शव लेकर जा रहा था एंबुलेंस की डंपर से टक्कर 3 मौत..

ओडिशा:  भद्रक जिले में शनिवार को एक एंबुलेंस की  डंपर से टक्कर होने से 26 वर्षीय व्यक्ति. उसके एक रिश्तेदार और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।  इस एंबुलेंस गाड़ी में अपने पिता का शव लेकर जा रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना भद्रक शहर से लगभग 16 किलोमीटर दूर मैतापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर हुई। मृतकों की पहचान संजय (26)  सुधांशु  (42) और एंबुलेंस चालक दिलीप सिंह (43) के रूप में हुई है। संजय की मां साबित्री   को गंभीर चोटें आईं और उन्हें भोगराई अस्पताल में भर्ती कराया गया।संजय के पिता दिबाकर जेना की शुक्रवार रात को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किसी बीमारी के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे उनके शव को भोगराई थाना क्षेत्र के पलासिया गांव में उनके पैतृक स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments