कैथल, 07 मार्च:पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा मार्च माह दौरान ‘ऑपरेशन स्माइल’ नाम से मुहिम चलाई गई है। जिसके तहत पुलिस द्वारा गुमशुदा/बाल मजदुर/ या अन्य प्रकार से शोषित बच्चो व महिलाओं को ढूंढकर परिजनों तक पहुंचाकर उनकी मुस्कान लौटाने का काम किया जाएगा। शुक्रवार को एसआई ईश्वर सिंह, लेडी एचसी सरोज व महिला सिपाही शीतल की टीम द्वारा गुम हुई 4 साल की छोटी बच्ची जो खुराना रोड़ कैथल पर रोती हुई लावारिस हालात में मिली। उक्त बच्ची 6 मार्च को शाम के समय सेक्टर 21 स्थित झुग्गी झोपड़ियों से रास्ते भटकर चली गई थी। नियमानुसार कार्रवाई उपरांत छोटी बच्ची को परिवार से मिलवाया गया। पुलिस द्वारा छोटी बच्ची को परिवार से मिलाने पर बच्ची व परिवार की मुस्कान लोटाने का काम किया गया। सभी द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
पुलिस का ‘ऑपरेशन स्माइल’, 4 साल की गुम हुई छोटी बच्ची को पुलिस टीम द्वारा ढूंढकर परिवार से मिलवाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

