Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपुलिस का नकली एएसआई गिरफ्तार..

पुलिस का नकली एएसआई गिरफ्तार..

नाके लगाकर वाहन चालकों से ऐंठता था रुपए…

हरियाणा प्रदेश / कैथल, 2 अप्रैल : सदर पुलिस ने नकली पुलिस बन सडक़ पर नाके लगाकर वाहन चालकों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया गया है। यह गिरोह सडक़ किनारे फर्जी नाका लगाकर लोगों को चालान का डर दिखाकर पैसे ऐंठ रहा था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई संजय कुमार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बूढ़ाखेड़ा-संगतपुरा रोड पर रजबाहे के पुल के पास एक कार में कुछ युवक खड़े हैं जिनमें से एक पुलिस की वर्दी पहने हुए है। वह खुद को एएसआई बताकर राहगीरों को डरा-धमकाकर पैसे वसूल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां खड़ी गाड़ी में तीन युवक दिखाई दिए। उनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे लेकिन टीम ने तीनों को दबोच लिया जबकि दो आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पकड़े गए युवकों की पहचान लेंडरकीमा निवासी गुरविंद्र, गुरप्रीत और खरकां निवासी बीरू राम के रूप में हुई है। खरकां का ही निवासी राणा और मेजर मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने राणा को गिरफ्तार कर लिया जबकि मेजर अभी भी फरार है।
न पुलिस आईडी, न असली वर्दी..
पूछताछ के दौरान गुरप्रीत सिंह ने कबूल किया कि वह असली पुलिस अधिकारी नहीं है। उसके पास कोई पुलिस पहचान पत्र भी नहीं मिला। वह एएसआई की वर्दी पहनकर हाथ में डंडा और टॉर्च लेकर लोगों को डरा रहा था। सदर थाना के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच एएसआई संजय कुमार द्वारा की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments