Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीपुलिस ने 28 किलो गांजे के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार

पुलिस ने 28 किलो गांजे के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 मई  । उत्तर-पश्चिम जिला की नारकोटिक्स स्क्वाड यूनिट ने ‘नशा मुक्त

भारत अभियान’ के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से

करीब 28 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवनाथ साहनी (25) और

पंकज कुमार (48) के रूप में हुई है। दोनों जहांगीरपुरी के रहने वाले है।

उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने मंगलवार को बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में

नशे के कारोबार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिले की नारकोटिक्स स्क्वाड द्वारा विशेष

अभियान चलाया गया। खुफिया जानकारी के आधार पर एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने कई

दिनों की निगरानी और तकनीकी जानकारी के आधार पर 11 मई को एक गुप्त सूचना के आधार पर

जहांगीरपुरी से दो तस्करों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वह हाल ही में

नशे के धंधे में शामिल हुए थे और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments