Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अनूप उर्फ हेजल ढेर

पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अनूप उर्फ हेजल ढेर

 

कुछ महीने पहले तिहाड़ जेल से आया था जमानत पर..

कैथल : शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक बड़े एनकाउंटर में गांव छुड़ानी जिला झज्जर के कुख्यात बदमाश अनूप उर्फ हेजल को ढेर कर दिया। अनूप पर हत्या, लूट, डकैती और फिरौती के कई संगीन मामले दर्ज हैं। झज्जर, यमुनानगर, कैथल और दिल्ली पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि कैथल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सूचना मिली थी कि अनूप राजौंद, पूंडरी इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद एएसआई तरसेम के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 3 बजे राजौंद से जींद रोड पर उसे मोटर साइकिल से जाते देखा गया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच उसकी बाईक स्लिप कर गिर गई और वह अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल भागने लगा। कुछ दूर जाकर अनूप ने पेड़ों के पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी व हवाई फायर किए लेकिन उसने पुलिस पर 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में दो पुलिस कर्मियों को गोली लगी लेकिन वे बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पुलिस की गोली से अनूप घायल हो गया। बताया गया है कि अनूप को तीन गोली लगी। उसे तुरंत राजौंद के बाद कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

अलग अलग थानों में अनेक संगीन मामले हैं दर्ज..

एसपी राजेश कालिया के अनुसार अनूप के खिलाफ हत्या से लेकर फिरौती तक के कई संगीन मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं। उस पर झज्जर में एक व्यक्ति की हत्या, पाई गांव में क्रिकेट खेल रहे युवक पर फायरिंग, पूंडरी के सलामत स्वीट हाउस पर पिछले महीने फायरिंग के अतिरिक्त यमुनानगर और झज्जर में दो अन्य लोगों को गोली मारने का आरोप है। अनूप उर्फ हेजल पर हरियाणा और दिल्ली में कुल 8 संगीन मामले दर्ज थे। वह कुछ समय पहले ही तिहाड़ जेल से जमानत पर आया था। वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। लेकिन कैथल पुलिस ने उसकी आपराधिक सल्तनत का अंत कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस एनकाउंटर से क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगेगी और अपराधियों में खौफ पैदा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments