Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशपूर्व पार्षद बसंत लाल सरदाना का 95 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व पार्षद बसंत लाल सरदाना का 95 वर्ष की आयु में निधन

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 28 मई ।  पूर्व पार्षद 95 वर्षीय बसंत लाल सरदाना का मंगलवार दोपहर बाद  निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गोशाला शमशान भूमि में किया गया। शहर के सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक और राजनितिक नेताओं सहित सैकड़ों प्रमुख नागरिकों ने बसंत लाल सरदाना को अंतिम विदाई दी। हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भक्त, सेवा संघ के प्रधान डॉ शिव शंकर सिंह पाहवा, कृष्ण शास्त्री, इंदरजीत सरदाना,  सहित भारी संख्या में शहरवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय बसंत लाल सरदाना कैथल नगर पालिका के 1987 और 1991 में पार्षद रहे। परिवार में उनके पुत्र राकेश सरदाना एडवोकेट और पुत्रवधु सविता सरदाना सहित सात बार कैथल नगर पालिका का पार्षद बनने का अवसर मिला। राकेश सरदाना चार बार 2000, 2005, 2010 और 2016 में पार्षद रहे। स्वर्गीय सरदाना की पुत्रवधु सविता सरदाना 1995 में पार्षद रहीं। स्वर्गीय बसंत लाल सरदाना अपनी साफ सुथरी छवि और ईमानदारी को लेकर काफी लोकप्रिय थे। वे अपने पीछे पुत्र राकेश सरदाना, पौत्र सौरभ सरदाना और पुत्री सीमा बत्रा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम रस्म क्रिया एवं अंतिम श्रद्धांजलि सभा 30 मई को होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments