Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedपूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई...

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया..

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। ओमप्रकाश चौटाला ने 89 साल में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। ओमप्रकाश चौटाला को सांस लेने में दिक्कत थी, तीन-चार साल से मेदांता में ही इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। ओमप्रकाश चौटाला को कल सुबह 8 से 2 बजे तक तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी।
 पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति दें। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट करके ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट करके ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने ओपी चौटाला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है।कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट करके ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद खबर है। ओम  प्रकाश चौटाला की बहुत ही अच्छी भूमिका रही है। उनकी यादाश्त बहुत अच्छी थी, जिसको एक बार मिल लेते थे उसका नाम कभी नहीं भूलते थे। कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ने एक्स पर पोस्ट करके ओपी चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन की दुःखद खबर से देश के राजनीतिक जगत में अपूर्णीय क्षति हुई हैं।राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन का दुःखद समाचार मिला।  ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति दें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments